बालाघाट/ खरगोन : मध्य प्रदेश में जुर्म और हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन हो घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर जहां सवाल खड़े कर दिए है। तो वही सड़क हादसे की दुखद खबर खरगोन से सामने आई है। जहां शनिवार दोपहर हुए एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। तो वही बालाघाट में 84 साल की वृद्ध महिला का शव बोरी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।