होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : सागर पहुंचे CM मोहन, जहरीली शराब से बीमार लोगों से की मुलाकात, 26 मौतों पर बड़ी कार्रवाई का अनुमान

MP NEWS : सागर पहुंचे CM मोहन, जहरीली शराब से बीमार लोगों से की मुलाकात, 26 मौतों पर बड़ी कार्रवाई का अनुमान

सागर : मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक जहां 26 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वही 100 से ज्यादा लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। मामले में जहां बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। तो वही बीमारों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर पहुंचे और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने इलाज की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। 

बड़ी कार्रवाई की संभावना 

विदेश दौरे से लौटने के बाद सीएम मोहन का सीधे सगर पहुंचना। एक बड़े कार्रवाई की आकांशा है। मामले में अभी तक 16 आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। तो वही बड़े स्तर से लेकर छोटे स्तर तक दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। 

जहरीली शराब की सामग्री -सामान बरामद

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर जहरीली शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और नकली शराब बनाने से जुड़ा सामान बरामद किया है।

चंद्रभान सिंह राजपूत मुख्य आरोपी

सागर के एसपी अनुराग सुजानिया ने बंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चंदू उर्फ चंद्रभान सिंह राजपूत को मुख्य आरोपी बनाया गया है। वहीं मनीष लोधी और रवि लखेरा को फरार बताया गया है। दोनों पर डीआईजी सागर की ओर से 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

दो आरोपी फरार

रवि लखेरा पर शराब से जुड़े 21 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। वह उत्तर प्रदेश के ललितपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी को लेकर सागर पुलिस और ललितपुर पुलिस के दावों में अंतर है। सागर पुलिस उसे फरार बता रही है, जबकि ललितपुर पुलिस ने हिरासत में लेने की बात कही है।

 


संबंधित समाचार