होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Neemuch news : नीमच में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, सिर से पहिया गुजरने से मौत, ड्राइवर फरार

Neemuch news : नीमच में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, सिर से पहिया गुजरने से मौत, ड्राइवर फरार

नीमच : मध्य प्रदेश के नीमच में बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 35 साल की महिला की मौत हो गई। महिला पैदल जा रही थी, तभी एक तेज रफ़्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया। जिसकी वजह से महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना नीमच सिटी थाना क्षेत्र की है। 

ट्रक का पहिया सिर से गुजरने के कारण महिला की मौत 

मिली जानकारी के अनुसार, जमुनिया कलां की रहने वाली लीला बाई (35) रास्ते से पैदल जा रही थी, तभी ट्रक (RJ 17 GA 9015) ने उसे चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया सिर से गुजरने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख आस पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

वही एक्सीडेंट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया। आगे की कार्रवाई जारी है। हादसा हिंगोरिया से जमुनिया कलां रास्ते पर बने राजस्थानी ढाबे के पास हुआ।   
 


संबंधित समाचार