होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : सरकार ने इंटर्न डॉक्टर्स का 50% बढ़ाया स्टाइपेंड, डिप्टी CM ने कहा - डॉक्टर हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत

BHOPAL NEWS : सरकार ने इंटर्न डॉक्टर्स का 50% बढ़ाया स्टाइपेंड, डिप्टी CM ने कहा - डॉक्टर हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत

भोपाल : मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों और सरकार के बीच बातचीत सफल रहने के बाद अब इंटर्न डॉक्टरों को प्रतिमाह  21,500 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। इस बात की जानकरी खुद डिप्टी CM शुक्ल ने छात्रों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। 

2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया 

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इंटर्न डॉक्टर्स की मांगें मान ली गई हैं। अब 21,500 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के मामले में 2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। साथ ही जांच के लिए टीम गठित की गई है। 

इंटर्न डॉक्टर्स हमारे फैसले से खुश

स्वास्थ्य मंत्री शुक्ल ने आगे कहा कि घायल छात्रों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्ल ने कहा कि इंटर्न डॉक्टर्स हमारे फैसले से खुश हैं। सरकार ने 50% स्टाइपेंड बढ़ाया है।

CM डॉ. मोहन ने आपके हित में सुनाया फैसला 

मंत्री शुक्ल ने कहा- हमारे देश की डॉक्टर सबसे बड़ी ताकत हैं। आप हमेशा मुस्कुराकर अपना काम करते रहिए। सरकार आपके साथ है और आपकी सभी मांगों को ध्यान में रखकर पूरा कर रही है। विदेश में होते हुए CM डॉ. मोहन यादव ने आपके हित में फैसला सुनाया।
 


संबंधित समाचार