होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Singrauli news : सिंगरौली में दुखद हादसा ! ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

Singrauli news : सिंगरौली में दुखद हादसा ! ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में मंगलवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीसरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। हादसा मंगलवार शाम साढ़े सात बजे के आस पास हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। 

हादसें में इनकी हुई मौत 

हादसा जिले के थाना बरगवां अंतर्गत ग्राम कसर में हुआ। बताया  जा रहा है कि सभी लोग बरगवां थाना के क्रशर क्षेत्र में स्थित रेलवे लाइन पार कर रहे थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गाए। जिसकी वजह से 2 की मौत हो गई, जबकि 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। 

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने मृतकों की पहचान जगनारायण साहू और जगदीश गुर्जर के रूप में की है। जबकि हादसे में बन्धुलाल गुर्जर घायल हुए हैं, जिनका उपचार ट्रामा सेंटर वैढ़न में जारी है। बरगवां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जारी है। 


संबंधित समाचार