होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra news : बड़ी खबर ! RJIT टेकनपुर के हॉस्टल में B.Tech के छात्र ने किया सुसाइड, फंदे पर लटका मिला शव

Dabra news : बड़ी खबर ! RJIT टेकनपुर के हॉस्टल में B.Tech के छात्र ने किया सुसाइड, फंदे पर लटका मिला शव

डबरा : मध्य प्रदेश के डबरा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब RJIT टेकनपुर के हॉस्टल में B.Tech के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्र 30 दिन पहले ही घर से लौटा था। जिसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से हॉस्टल में जहां हड़कप मच गया है। वही पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। 

मृतक बिहार के बक्सर का रहने वाला था

मृतक की पहचान देवजी उपाध्याय (18) के रूप में हुई है। जो की बिहार के बक्सर का रहने वाला था। छात्र ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। इसका पता लगाने के लिए मृतक के परिजनों, दोस्तों और हॉस्टल के अन्य छात्रों से पूछताछ की जा रही है। 

जांच पड़ताल जारी 

बताया जा रहा है कि देवजी बी.टेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था और बीते महीने की 30 तारीख को ही अपने घर से वापस हॉस्टल लौटा था। हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका उसका शव मिलने के बाद साथी छात्रों और प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई।

देवजी बी.टेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था

वही घटना पर रुस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RJIT) टेकनपुर प्रबंधन ने चुप्पी साध रखी है और कोई भी आधिकारिक बयान देने से बच रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


संबंधित समाचार