होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गोल बाजार के व्यापारियों की मांग हुई पूरी : विकास और निर्माण शुल्क माफ करने का सरकारी ऐलान

गोल बाजार के व्यापारियों की मांग हुई पूरी : विकास और निर्माण शुल्क माफ करने का सरकारी ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को गोल बाजार व्यापारियों को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मालिकाना हक देने के फैसले के बाद अब विकास और निर्माण शुल्क भी माफ करने की घोषणा की है। इससे कोरोना संकट काल से उबरे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। सीएम श्री बघेल से आज गोल बाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के अनुरोध पर निर्माण शुल्क और विकास शुल्क माफ करने की घोषणा की। इस घोषणा से गोल बाजार में व्यापार करने वाले लगभग एक हजार से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा। सीएम से मुलाकात के दौरान गोल बाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गोल बाजार में कई व्यापारी छोटे-छोटे व्यवसाय करते हैं। कोरोना काल में इन व्यापारियों को भी मंदी का सामना करना पड़ा है।

उनकी परिस्थितियों को देखते हुए इनका निर्माण शुल्क और विकास शुल्क माफ किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की मांग पर संवेदनशील पहल करते हुए विकास शुल्क और निर्माण शुल्क माफ करने की घोषणा की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने गोल बाजार में पिछले सौ साल से काबिज व्यापारियों को मालिकाना हक देने की घोषणा की है। इस तारतम्य में व्यापारियों के लिए विकास शुल्क और निर्माण शुल्क माफ करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री को इस मौके पर गोल बाजार व्यापारी महासंघ की ओर से भागवत गीता की प्रति भेंट की गई। यह पुस्तक रिमोट से संचालित होती है। यह पुस्तक रिमोट के माध्यम से अंग्रेजी, हिन्दी और संस्कृत भाषाओं में स्पीकर के माध्यम से सुनी और पढ़ी जा सकती है। इस दौरान नगर-निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, नगर-निगम के आयुक्त प्रभात मलिक, गोल बाजार व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष धनराज जैन, कार्यकारी अध्यक्ष अजय देवांगन सहित व्यापारी उपस्थित थे।

 


संबंधित समाचार