होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बने मुख्यमंत्री, ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बने मुख्यमंत्री, ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। मुख्यमंत्री से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा हैं। 

आपको बता दें की पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए, कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के सतत् मार्गदर्शन से राज्य में खेल के लिए बेहतर वातावरण का निर्माण होगा और खेल के क्षेत्र में भी राज्य को नई ऊंचाईयां मिलेगी। इस अवसर पर संघ के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा, उपाध्यक्ष जी.भांवरा, अखिल धगट, सही राम जाखड़, बशीर अहमद खान, रमेश बाबू, गनपत राव, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 


संबंधित समाचार