होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : मुख्यमंत्री मोहन यादव का सामान चोरी, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

MP News : मुख्यमंत्री मोहन यादव का सामान चोरी, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

MP News : मध्यप्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनावों को लेकर राजनैतिक दलों के नेताओं का प्रदेश में दौरे जारी है। चुनावी परंपरा के तहत  प्रदेश के मुखिया मोहन यादव बीते रविवार को सागर के दौरे पर पहुंचे थे। सीएम मोहन यादव सागर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस रैली में सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान गोविंद सिंह ने सीएम मोहन यादव का सम्मान करते हुए एक भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति भेंट की थी। 

सीएम मोहन यादव को सम्मान में मिली कृष्ण भगवान की मूर्ति गायब हो गई। मूर्ति गायब होने की जानकारी लगते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। दरसअल, सागर की चुनावी रैली में सीएम मोहन यादव के अलावा मंत्री और कई विधायक मौजूद थे। रैली में गोविंद सिंह ने सीएम मोहन को एक कृष्ण भगवान की मूर्ति भेंट की। रैली के बाद सीएम मोहन अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। सीएम मोहन को सम्मान मिली मूर्ति को उनके काफिले की एक कार में रखा जाना था। इसका जिम्मा एक एएसआई और कांस्टेबल का था, लेकिन पुलिस ने मूर्ति को दूसरी कार में रख रख दिया। 

2 पुलिसकर्मी निलंबित

मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्टाफ को मूर्ति की याद आई तो मूर्ति नहीं मिली। इसके बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मंच गया। मामले की जानकारी बड़े अधिकारियों को दी गई। मूर्ति चोरी होने की जानकारी लगते ही पुलिस ने मूर्ति की तलाश शुरू की, तो मू​र्ति एक कार में मिल गई। मामले में उच्च पुलिस अधिकारी ने एक एएसाआई और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।


संबंधित समाचार