होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATTISGARH : भाजपा के गंगाजल कलश यात्रा के दौरान हुई सियासी जंग, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष ने कहा रमन सिंह अपने झूठ के लिए मांगे माफ़ी नहीं तो कांग्रेस करेगी कानूनी कार्रवाई

CHHATTISGARH : भाजपा के गंगाजल कलश यात्रा के दौरान हुई सियासी जंग, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष ने कहा रमन सिंह अपने झूठ के लिए मांगे माफ़ी नहीं तो कांग्रेस करेगी कानूनी कार्रवाई

MAHASAMUND : छत्तीसगढ़ राज्य में साल 2018 में विधानसभा चुनाव था तब कांग्रेस के नेताओ ने गंगाजल की कसम खायी थी। कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी का वादा किया था। और अब उस वादे को लगभग 4 साल पुरे होने को हैं और उस वादे का अभी तक कुछ पता नहीं हैं। और 2023 में फिर विधानसभा चुनाव होने वाल हैं ऐसे में यह कांग्रेसियों के गंगाजल का कसम अब मुद्दा बन गया हैं भाजपा ने महासमुंद में गंगाजल कलश यात्रा शुरू किया है। इस दौरान भाजपा के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी का वादा किया था। अब चार साल में भी शराबबंदी नहीं लागू कर पाए।  तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस बयान गलत साबित किया है। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह इस झूठ के लिए माफी मांगें नहीं तो कांग्रेस कानूनी कार्रवाई करेगी।

इसी दौरान कांग्रेस ने रविवार को प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में 2018 में हुई उस पत्रकार वार्ता का वीडियो भी दिखाया, जिसमें कांग्रेस के तत्कालीन नेता आरपीएन सिंह किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर गंगाजल उठाते दिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा, उस पत्रकार वार्ता में वे खुद भी थे। उन लोगों ने कर्जमाफी का वादा लेकर गंगाजल उठाया था। कहा गया था कि सरकार बनने के 10 दिन के भीतर कर्ज माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 2 घंटे के भीतर कर्जमाफी का फैसला लेकर गंगाजल का सम्मान रखा। रमन सिंह और भाजपा तो लगातार गंगाजल और उसकी कसम का अपमान कर रहे हैं। इसी कड़ी में त्रिवेदी ने कहा, डॉ. रमन सिंह उस समय मुख्यमंत्री थे। वे अगर इस विषय में गलत बयानी करें तो इससे ज्यादा दु:खद कुछ नहीं हो सकता। रमन सिंह को भी पता है कि वे झूठ बोल रहे हैं। हमने उन्हें तीन दिन का समय दिया है। इसके भीतर उन्होंने गंगाजल लेकर अपने इस बयान का खंडन नहीं किया तो कानूनी कार्रवाई होगी। उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। नहीं माने तो रिपोर्ट दर्ज होगी।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ने कही गंगाजल उबलब्ध कराने की बात 

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने कहा, भाजपा अगर गंगाजल का सम्मान करती है तो उसके नेता गंगाजल उठाकर यह कसम खालें कि कांग्रेस नेताओं ने घोषणापत्र के सभी वादों के लिए गंगाजल उठाया था। अगर आवश्यकता पड़ेगी तो उन्हें गंगाजल मैं उपलब्ध करा दूंगा।

 


संबंधित समाचार