होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ में 14 डॉक्टरों के तबादले, कई मेडिकल कॉलेजों में बदले अधिष्ठाता और अस्पताल अधीक्षक

छत्तीसगढ़ में 14 डॉक्टरों के तबादले, कई मेडिकल कॉलेजों में बदले अधिष्ठाता और अस्पताल अधीक्षक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने डॉक्टरों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी सूची में 14 डॉक्टरों के नाम शामिल हैं। तबादला आदेश के तहत कई चिकित्सकों को अलग-अलग शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें प्रभारी अधिष्ठाता और प्रभारी अस्पताल अधीक्षक के पद भी शामिल हैं।

तबादला सूची में रायपुर, कबीरधाम, राजनांदगांव, जशपुर, अंबिकापुर, कोरबा, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और मनेन्द्रगढ़ के चिकित्सा महाविद्यालय शामिल हैं।

किस डॉक्टर को कहां मिली नई जिम्मेदारी?

1. डॉ. प्रतिभा जैन शाह

प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम नियुक्त किया गया है।

2. डॉ. अजय कोसाम

प्राध्यापक, शिशुरोग विभाग, प्रभारी अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम से प्राध्यापक, शिशुरोग विभाग, चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव भेजा गया है।

3. डॉ. गोपाल सिंह कंवर

प्राध्यापक, मेडिसिन विभाग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जशपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

4. डॉ. एस.पी. कुजूर

प्राध्यापक, सर्जरी विभाग एवं अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कुनकुरी-जशपुर से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है।

5. डॉ. रविकांत दास

प्राध्यापक, अस्थि रोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा बनाया गया है।

6. डॉ. अविनाश मेश्राम

संचालक सह प्राध्यापक, पैथोलॉजी विभाग एवं प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से प्राध्यापक सह संचालक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग भेजा गया है।

7. डॉ. आरसी आर्या

प्राध्यापक, पैथोलॉजी विभाग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

8. डॉ. राकेश निगम

प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर नियुक्त किए गए हैं।

9. डॉ. एआर बेन

प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा से प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बिलासपुर स्थानांतरित किए गए हैं।

10. डॉ. ओंकार कश्यप

प्राध्यापक, बायोकैमिस्ट्री विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

11. डॉ. कुलदीप सांग

प्राध्यापक, दंतरोग विभाग को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक के पद से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग में प्राध्यापक, दंत रोग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

12. डॉ. अमित अग्रवाल

प्राध्यापक, जनरल सर्जरी विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग नियुक्त किए गए हैं।

13. डॉ. अरुणेश सिंह

प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ से प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर स्थानांतरित किए गए हैं।

14. डॉ. जयपाल चंद्रवंशी

प्राध्यापक, मेडिसिन विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

कई मेडिकल कॉलेजों में बदली प्रशासनिक जिम्मेदारी

तबादला सूची में सबसे अहम बदलाव प्रभारी अधिष्ठाता और अस्पताल अधीक्षक के पदों पर देखने को मिले हैं। कबीरधाम और जशपुर मेडिकल कॉलेज सहित अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग और मनेन्द्रगढ़ के चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टरों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां दी गई हैं।

छत्तीसगढ़ में नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के संचालन और वहां चिकित्सा एवं शैक्षणिक स्टाफ की उपलब्धता पर चिकित्सा शिक्षा विभाग लगातार काम कर रहा है। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 2026 में नए मेडिकल कॉलेजों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती और नियुक्ति संबंधी सूचनाएं भी जारी की गई हैं।


संबंधित समाचार