होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : MP में गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू, अलर्ट में प्रशासन, पंडालों में CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य

BHOPAL NEWS : MP में गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू, अलर्ट में प्रशासन, पंडालों में CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य

भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जहां जोरों शोरों से जारी है। तो वही दूसरी तरफ राजधानी भोपाल में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए भोपाल पुलिस ने हाल ही में एक बैठक की। जिसमे पुलिस अधिकारियों, समिति सदस्यों और धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया और कई बिंदुओं पर चर्चा की। 

 AI  मूर्तियां बनाने पर होगा केस 

बैठक का आयोजन बुधवार को कमिश्नर कार्यालय में हुआ। जहां गणेश पंडालों में CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य किए जाने पर जोर दिया गया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति में निगरानी और कार्रवाई आसान हो सके। साथ ही AI आधारित मूर्तियां बनाए जाने के मामलों में केस दर्ज करने की भी मांग की गई। इतना ही नहीं सुरक्षा को लेकर भी कई तरह के दिशा निर्देश जारी किये गए। 

प्रशासन ने सहयोग की अपील

पुलिस ने गणेश प्रतिमाओं के जुलूस और विसर्जन के दौरान आयोजकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही लोगों से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर भी भरोसा न करने की बात कही। 

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर 

इतना ही नहीं बैठक में शांति समिति और धर्मगुरुओं ने भी शहर में आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।


संबंधित समाचार