भोपाल : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन संगठन को मजबूत करने के लिए जहां लगातार एहम फैसले ले रहे है। तो वही दूसरी तरफ नितिन नबीन ने 24 नए संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति की है। जिसके तहत मध्य प्रदेश का जिम्मा चंद्रशेखर तिवारी को सौपा गया है। जनवरी 2026 से खाली यह पद लंबे समय से अपने नए संगठन महामंत्री का इंतजार कर रहा था। जो की अब खत्म हो गया है। आदेश के अनुसार चंद्रशेखर तिवारी का नया कार्यक्षेत्र भोपाल रहेगा।
राजस्थान, तेलंगाना के बाद मप्र का मिला जिम्मा
बता दें कि चंद्रशेखर तिवारी मध्य प्रदेश के पहले राजस्थान, तेलंगाना में भी संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। रिपोर्टों के अनुसार, वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने वाराणसी में संगठनात्मक कार्य किया था। इसके बाद सितंबर 2017 में उन्हें राजस्थान भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया था, जबकि जनवरी 2024 में तेलंगाना की जिम्मेदारी मिली थी। चंद्रशेखर लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं।
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश
इसी संगठनात्मक फेरबदल में शिवप्रकाश को मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों का राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक दायित्व दिया गया है। वहीं सतीश धोंड को मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों में संगठन और जनजातीय संपर्क से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।