होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : इंतजार खत्म ! MP में कल से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, 7 शहरों में दौड़ेंगी 351 बसें

MP NEWS : इंतजार खत्म ! MP में कल से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, 7 शहरों में दौड़ेंगी 351 बसें

भोपाल। मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को विस्तार देने के लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा 25 सितंबर यानि की कल से शुरू होने जा रही है। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।

इन 7 शहरों में दौड़ेगी बसें 

शुरुआती चरण में प्रदेश के 7 शहरों से 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों का संचालन शुरू होगा। इनमें इंदौर की 145, भोपाल की 106, जबलपुर की 67, रीवा की 18, देवास की 10, कटनी की 3 और भिंड की 2 बसें शामिल हैं।

GPS और पैनिक बटन की रहेगी सुविधा

नई बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए GPS और पैनिक बटन जैसी तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। GPS की मदद से बस की लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी, जबकि आपात स्थिति में यात्री पैनिक बटन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

2031 तक 15 हजार बसें संचालित करने का लक्ष्य

सरकार की योजना इस सेवा को अगले पांच वर्षों में प्रदेशभर में बड़े स्तर तक पहुंचाने की है। वर्ष 2031 तक करीब 15 हजार बसें संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए हर साल 2,500 से 3,000 नई बसें जोड़ने की योजना है।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी होगी मजबूत

परिवहन सेवा के विस्तार से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने तथा 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों तक बस सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है। साथ ही बस संचालन, वाहन निर्माण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, चार्जिंग नेटवर्क और तकनीकी सेवाओं में निवेश व रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।योजना के विस्तार के साथ प्रदेश में आवागमन को अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

 

 


संबंधित समाचार