होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : अनंत चतुर्दशी पर निकलेगी भव्य झाकियां, इन मार्गों पर वाहनों की एंट्री रहेगी बंद, हेल्पलाइन नंबर जारी

INDORE NEWS : अनंत चतुर्दशी पर निकलेगी भव्य झाकियां, इन मार्गों पर वाहनों की एंट्री रहेगी बंद, हेल्पलाइन नंबर जारी

इंदौर: इंदौर में 25 सितंबर यानि की अनंत चतुर्दशी पर भव्य झांकी और जुलूस निकलने जा रही है। जिसके चलते कल शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेंगे। तो वही चल समारोह को देखते हुए चयनित मार्गो पर वाहनों की एंट्री  शाम 3 बजे से बंद रहेगी। ऐसे में यातायात प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। भीड़ और यातायात के दबाव के अनुसार प्रतिबंध का समय आगे-पीछे किया जा सकता है।

एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड को मिलेगी छूट

बता दें कि भव्य चल समारोह के चलते नंदलालपुरा, यशवंत रोड, रामलक्ष्मण बाजार, नृसिंह बाजार, गोराकुंड, शक्कर बाजार, सुभाष चौक, राजवाड़ा और कृष्णपुरा पुल समेत झांकी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। लेकिन एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस सहित अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।

झांकी मार्ग पर इन जगहों से एंट्री बंद

रामबाग, महेश जोशी तिराहा, सुभाष चौक पानी की टंकी, एसीपी कार्यालय मल्हारगंज, बड़वाली चौकी, इतवारिया बाजार, सब्जी मंडी, दरगाह चौराहा, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ थाना तिराहा, गौतमपुरा तिराहा और कबूतरखाना चौकी समेत विभिन्न स्थानों से चल समारोह मार्ग की ओर वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

भारी वाहनों के लिए भी प्रतिबंध

अनंत चतुर्दशी पर भारी वाहनों की आवाजाही भी कई मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगी। इनमें रीगल-गांधी भवन, वल्लभ नगर-राजकुमार ब्रिज, पत्थर गोदाम-राजकुमार ब्रिज, परदेशीपुरा-भंडारी ब्रिज-डीआरपी लाइन, भागीरथपुरा-शिवालय, मरीमाता-इमली बाजार, बड़ा गणपति-टोरी कॉर्नर, वायरलेस-बड़ा गणपति, चंदन नगर-गंगवाल, पटेल प्रतिमा-संजय सेतु, महूनाका-कलेक्टर और गुलजार चौकी-कलेक्टर मार्ग शामिल हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी 

Indore Ganesh Jhanki Traffic Plan ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 25 सितंबर को भीड़ वाले इलाकों में बेवजह वाहन लेकर न जाएं और डायवर्जन वाले रास्तों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी के लिए 7049107620 पर संपर्क किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर पिक एंड ड्रॉप के लिए ई-रिक्शा या दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है।


संबंधित समाचार