बड़वानी : मध्य प्रदेश के बड़वानी से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने रिश्तों की मर्यादा भूल अपनी तीन नाबालिग बच्चियों के साथ आपत्तिजनक हरकत की। मामला बड़वानी के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के मुहाला गांव का है। जिसकी जानकारी पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
निजी अंगों को छूने के आरोप
पुलिस को बयान देते हुए बच्चियों ने बताया कि उन्हें पिता करीब एक से डेढ़ साल से उनके साथ अनुचित व्यवहार कर रहे है। साथ ही निजी अंगों को छूने और उन्हें भी पिता के निजी अंगों को छूने के आरोप लगाए।
बच्चियों ने परिजनों से की शकायत
जिसकी शकायत बच्चियों ने परिजनों से की। जिसके बाद परिजन नाबालिगों को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कार्रवाई।
मां आठ साल पहले घर छोड़कर चली गई
पुलिस के अनुसार, तीनों बच्चियों की उम्र 14, 11 और 10 वर्ष बताई जा रही है। शिकायत में बालिकाओं ने आरोप लगाया है कि उनकी मां करीब आठ साल पहले घर छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद से तीनों बहनें अपने पिता के साथ रह रही थीं।
तीनों बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा
थाना प्रभारी ओपी सिंह के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस बयान और मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।