भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होगा और अधिकतर हिस्सों में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते आज प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश होगी। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को छतरपुर, पन्ना, सतना, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
इन जिलों में हो सकती तेज से हल्की बारिश
वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
प्रदेश में अब तक 34.3 इंच बारिश दर्ज की गई
बता दें कि प्रदेश में अब तक करीब 34.3 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य मानसूनी कोटे का लगभग 91.9 प्रतिशत है। 25-26 सितंबर का सिस्टम प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी बारिश बढ़ा सकता है।
अगले 24 घंटों में सिस्टम होगा मजबूत
मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में तेज बारिश का एक नया और मजबूत सिस्टम एक्टिव होने की जानकारी दी है। बंगाल की खाड़ी में बना यह सिस्टम अगले 24 घंटों में और अधिक मजबूत हो सकता है, जिसके असर से 25 और 26 सितंबर को पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।