होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: 5000 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 292 नए असिस्टेंट टीचर पद शामिल...

Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: 5000 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 292 नए असिस्टेंट टीचर पद शामिल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए करीब 5,000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

भर्ती आदेश में हुआ विस्तार:

यह नया आदेश 28 अक्टूबर 2025 को जारी किए गए पूर्व भर्ती आदेश का विस्तार है। पहले चरण में 4,708 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई थी। अब सरकार ने इसमें 292 नए सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) पद जोड़ते हुए कुल संख्या लगभग 5,000 कर दी है।

 292 नए असिस्टेंट टीचर पद जोड़े गए:

नए आदेश के तहत सृजित किए गए 292 सहायक शिक्षक पदों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इससे प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों के शासकीय स्कूलों में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

वित्त विभाग की सहमति से मिली मंजूरी:

यह भर्ती वित्त विभाग की आधिकारिक सहमति के बाद संभव हो पाई है। File No.: FINACC-38029/752/2025-0/0 OSD(FINANCE) 03 फरवरी 2026 वित्त विभाग की मंजूरी के साथ अब भर्ती प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

 शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा सुधार:

स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को म जबूती मिलेगी। शिक्षकों की संख्या बढ़ने से छात्र-शिक्षक अनुपात में सुधार, शिक्षण गुणवत्ता में वृद्धि और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।


संबंधित समाचार