होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG बोर्ड के नतीजे जारी : 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सोनाली बाला, 12वीं में बालोद के

CG बोर्ड के नतीजे जारी : 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सोनाली बाला, 12वीं में बालोद के

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए गए हें। 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल और 12वीं में बालोद के रितेश साहू ने टॉप किया है। हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा के ये परीक्षा परिणाम दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जारी किया। दसवीं की परीक्षा में 74.23% स्टूडेंट्स पास हुए, जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 78.84 और लड़कों का प्रतिशत 69.7 रहा। 12वीं की परीक्षा में 79.30% स्टूडेंट पास हुए। इसमें लड़कियों का प्रतिशत 81.15 और लड़कों का प्रतिशत 77.0 3 रहा। दसवीं की परीक्षा में कुल 3,63,301 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 2,69,478 स्टूडेंट पास हुए। हाई स्कूल 12वीं की परीक्षा में 2,87,673 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से 2,27,991 स्टूडेंट पास हुए। स्टूडेंट्स रिजल्ट मण्डल की वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in  https://www.results.cg.nic.in पर देख सकेंगे।

 

https://www.facebook.com/inhnewsindia/videos/543715797342516
 


संबंधित समाचार