होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जन्माष्टमी पर कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान

जन्माष्टमी पर कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां फिलहाल जारी हैं। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है, वहीं नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 4 सितंबर से प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका बनी हुई है।

जन्माष्टमी पर रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन राजधानी रायपुर में मौसम मुख्य रूप से बादलों से घिरा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 4 सितंबर को रायपुर में एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है।

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

प्रदेश के कई इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई। सरगुजा और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान जगदलपुर में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

क्या है मौसम का सिस्टम?

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में बना स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र अभी भी सक्रिय है। इसके साथ एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। पूर्वानुमान के अनुसार यह सिस्टम अगले 24 घंटे में दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-मध्य प्रदेश के क्षेत्रों से गुजरते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं श्रीगंगानगर, रोहतक और फतेहगढ़ से होते हुए उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश तथा आसपास के क्षेत्रों तक मौसम प्रणाली का प्रभाव बना हुआ है। इसका असर डाल्टनगंज और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैले सिस्टम से भी जुड़ा है।

गुरुवार को कहां कितनी बारिश हुई?

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। पोंडी बचरा में सबसे ज्यादा 14 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा बारिश का आंकड़ा इस प्रकार रहा कुसमी – 8 सेमी, दावरा कोचली – 6 सेमी, राजपुर, बिलासपुर, सूरजपुर और रामचंद्रपुर – 5-5 सेमी, जनकपुर-भरतपुर, रामानुजगंज, बिहारपुर और प्रेमनगर – 4-4 सेमी,  अंबिकापुर, कोटाडोल, प्रतापपुर, गिधौरी तुंदरा, दरिमा, बेलगहना, सोनहत, बिल्हा, पामगढ़, खड़गवां, मस्तूरी, लटोरी, उदयपुर और रघुनाथ नगर – 3-3 सेमी बोदरी, बसना, लवन, शंकरगढ़, पटना, सकरी, चलगली, कुकदुर, कसडोल, पिथौरा, पचपेड़ी, बोदला और लखनपुर – 2-2 सेमी प्रदेश के अन्य कई इलाकों में भी बारिश हुई, हालांकि इन स्थानों पर वर्षा की मात्रा इससे कम रही।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 4 सितंबर से प्रदेश में बारिश की रफ्तार कुछ धीमी हो सकती है। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी है। ऐसे में बारिश के दौरान लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है।


संबंधित समाचार