होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG BSP candidates list : बसपा प्रत्याशिओं के नाम घोषित ,रायपुर कोरबा और दुर्ग से लड़ेंगे चुनाव

CG BSP candidates list : बसपा प्रत्याशिओं के नाम घोषित ,रायपुर कोरबा और दुर्ग से लड़ेंगे चुनाव

रायपुर।BSP candidates list : छत्तीसगढ़ में बहुजन समाज पार्टी ने (BSP) लोकसभा चुनाव के लिए आज प्रदेश में अपने तीन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जिसमें बसपा ने  दुर्ग, रायपुर और कोरबा से अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया हैं। जानकारी के मुताबिक BSP ने राजधानी रायपुर से ममता रानी साहू को इस दौरान लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है। इसके साथ ही कोरबा जिले से दुजराम बौद्ध को और दुर्ग जिले से दिलीप कुमार रामटेके को पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप में इनका नाम जारी किया हैं।  

नामांकन की प्रक्रिया शुरू :

 BSP candidates list : कोरबा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए गुरुवार यानि आज ही संसदीय सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी बीच कोरबा प्रत्याशी ने दुजराम बौद्ध ने आज अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल किया है। जानकारी के मुताबिक दुजराम बौद्ध पामगढ़ विधानसभा सीट से पहले विधायक रहे चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने ने इस दौरान आपने जीत का दावा किया हैं. इस बार लोकसभा चुनाव में जरूर जीत मिलेगी।

 


संबंधित समाचार