होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: बैतूल के सापना डैम में अनियंत्रित होकर पलटी कार, 1 की मौत, 4 घायल, जांच जारी

MP NEWS: बैतूल के सापना डैम में अनियंत्रित होकर पलटी कार, 1 की मौत, 4 घायल, जांच जारी

बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल में आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के 4 लोग घायल हो गए, तो वही एक की मौत हो गई। जिन्हे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा गया। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि सभी लोग गांजा तस्करी मामले में अपने दो साथियों की जमानत के लिए महाराष्ट्र गए थे। इस दौरान लौटते समय यह हादसा हुआ।  फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बैतूल बाजार थाना क्षेत्र की घटना 

यह पूरी घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, गांजा तस्करी के मामले में अपने साथियों के जमानत के लिए राजस्थान निवासी पांच लोग महाराष्ट्र गए थे। यह सभी महाराष्ट्र के गोंदिया से राजस्थान के लिए वापस लौट रहे थे। इस दौरान मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सापना डैम के पास उनकी कार अनियंत्रि होकर पलट गई। घायलों का इलाज फ़िलहाल जिला अस्पताल में जारी है। वही बैतूल बाज़ार थाना पुलिस घटना स्थल का मुआयना कर रही है। 


संबंधित समाचार