होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

bomb in flight : रूसी एयरलाइन AZUR की फ्लाइट में बम होने की सुचना निकली गलत, NSG की टीम ने ली यात्रियों के सामान की तलाशी

bomb in flight : रूसी एयरलाइन AZUR की फ्लाइट में बम होने की सुचना निकली गलत, NSG की टीम ने ली यात्रियों के सामान की तलाशी

bomb in flight :   सोमवार रात को मॉस्को से गोवा आ रही रूसी एयरलाइन AZUR की फ्लाइट में बम मिलने की सुचना गलत निकली है। देर रात पहुंची NSG की टीम ने 10 घंटे तक फ्लाइट, यात्रियों और क्रू मेंबर्स के सामान की तलाशी ली, जिसके बाद मंगलवार सुबह विमान गोवा के लिए उड़ान भरेगी।

READ MORE : हरदा में जनपद अध्यक्ष के पति पर लगा अपने ड्राईवर की हत्या का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फ्लाइट में बम की खबर मिलने के बाद फ्लाइट की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इसके चलते रातभर जामनगर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी रही। बम निरोधक दस्ता, गुजरात पुलिस और फायर ब्रिगेड सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पहुंची थी। 244 यात्रियों और क्रू मेंबर को फ्लाइट से उतारा गया। इसके बाद से वे एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे। देर रात पहुंची NSG की टीम ने 10 घंटे तक फ्लाइट, यात्रियों और क्रू मेंबर्स के सामान की तलाशी ली, लेकिन तलाशी में न तो बम मिला और न ही कुछ संदिग्ध मिला।

READ MORE : विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा, शराब की पहली बूंद के सेवन से ही शुरू हो जाता है कैंसर का खतरा

बम की खबर झूठी निकली। फ्लाइट सोमवार दोपहर 12.30 बजे मॉस्को से गोवा के लिए उड़ी थी। रात 9:30 बजे के आसपास फ्लाइट में बम होने की खबर मिली। जब तक फ्लाइट भारतीय एयर स्पेस में प्रवेश कर चुकी थी। यह जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं। इसके बाद फ्लाइट को नजदीकी एयरपोर्ट जामनगर उतारने का फैसला किया गया। 20 मिनट बाद रात 9:50 पर फ्लाइट की लैंडिंग हुई। 10 बजे तक सभी यात्रियों को प्लेन से सुरक्षित उतार लिया गया। फ्लाइट को रात 11 बजे गोवा पहुंचना था। गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मेल के जरिए विमान में बम होने की सूचना मिली थी। हालांकि, अब तक पता नहीं चल सका है कि मेल किसने और क्यों किया था। AZUR की इस फ्लाइट में 236 यात्री सवार थे, ये सभी रूसी नागरिक हैं।

latest news Videos यहां देखें:  

 


संबंधित समाचार