डबरा : डबरा के देहात थाना क्षेत्र के भितरवार रोड स्थित काशीपुर पुलिया के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को एक किसान ने देखा और तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मृतक की शनाख्त की प्रक्रिया शुरू की गई।
धान लेकर मंडी जा रहा था किसान
दरअसल, शनिवार सुबह किसान धान लेकर मंडी जा रहा था। इस दौरान पुलिया के पास उसे एक व्यक्ति का शव मिला। जिसे देख उसने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर घटनस्थल की जांच शरू की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पुलिस के प्राथमिक जांच के अनुसार, युवक की मौत या तो शराब या सर्दी से हो सकती है। फ़िलहाल कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी।
युवक की पहचान का प्रयास जारी
फ़िलहाल पुलिस ने कसे दर्ज कर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पहचान के लिए युवक की तस्वीरें आसपास के ग्रामीण इलाकों और सोशल मीडिया ग्रुपों में साझा की गई हैं।