दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक 10 वर्षीया बालक का शव खेत में धड़ से अलग मिला। बताया जा रहा है कि बालक पिछले 10 दिन से लापता था। जिसकी तलाश परिजन और पुलिस लगातार कर रहे थे।
घटना तेजगढ़ थाना क्षेत्र के गुड़ा ग्राम बीजा डोंगरी की
घटना तेजगढ़ थाना क्षेत्र के गुड़ा ग्राम बीजा डोंगरी की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव में शोक का माहौल
बेट की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही गांव में शोक का माहौल है। हत्या की वजह जहां अज्ञात है। वही पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।