होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बड़ी खबर ! खरगोन जिले के कुएं में मिले 3 बच्चों के शव, दतिया में कुए में गिरने से किसान की मौत

MP NEWS : बड़ी खबर ! खरगोन जिले के कुएं में मिले 3 बच्चों के शव, दतिया में कुए में गिरने से किसान की मौत

खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक खेत के कुएं में तीन बच्चों के शव संदिग्ध अवस्था में मिले। तीनों मृत बच्चे एक ही परिवार के थे। जिनकी मौत से परिवार सहित गांव में मातम पसरा हुआ है। इतना ही नहीं दतिया में भी आज एक किसान की लाश ग्रामीणों को  कुए में मिली। जिससे इलाके में हड़कप मच गया है। 

तीन बच्चों के शव कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिले

पहली घटना बड़वाह के सनावद थाना क्षेत्र के ग्राम मलगांव की है। जहां बुधवार को एक कुएं में तीन बच्चों के शव संदिग्ध अवस्था में मिले। बच्चों की मौत कैसे हुई। इसका पता लगाने का जहां पुलिस प्रयास कर रही है। तो वही पुलिस ने दो बच्चों की पहचान करण व अर्जुन के रूप में की है। जिनकी उम्र करीब ढाई  से 4 साल के बीच बताई जा रही है। तो वही एक बच्चा करीब 20 दिन का है। जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 

घटना के समय बच्चों के माता पिता खेत में थे 

बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्चों के माता पिता मजदूरी करने खेत पर गए थे। जहां उन्होंने इस घटना का पता चला। फिलहाल पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। घटना हादसा है या फिर हत्या इसका भी पता लगाया जा रहा है। 

थरेट थाना के सेंगुवां ग्राम की घटना

दूसरी घटना दतिया की है। जहां ग्रामीणों को आज एक किसान की लाश खेत में बने कुए में मिली। घटना थरेट थाना के सेंगुवां ग्राम की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की। 

कुए में गिराने से मौत की आशंका

बताया जा रहा है कि मृतक किसान अकेले रहता था और उसके दोनों बेटे मुंबई में मजदूरी करते थे। आकांशा जताई जा रही है कि मृतक पानी लेने के लिए कुए में गया होगा और संतुलन बिगड़ने के चलते गिर गया होगा। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


संबंधित समाचार