होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BJP JOIN  : कांग्रेस को लगा फिर तगड़ा झटका, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव बीजेपी में हुए शामिल

BJP JOIN  : कांग्रेस को लगा फिर तगड़ा झटका, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव बीजेपी में हुए शामिल

मोहित भास्कर, रायपुर ।

बालोद। BJP JOIN  : कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव से 2 दिन पहले बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव और अल्पसंख्यक विभाग कांकेर जिला प्रभारी असरार अहमद (गुड्डा) ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन को जिला महामंत्री राकेश यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अकबर तिगाला ने अहमद को बीजेपी का गमछा पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

BJP JOIN  : इस मौके पर असरार अहमद (गुड्डा) ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा की कांग्रेस अल्पसंख्यकों की अपेक्षा करती आई है, अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट बैंक समझा और उनके साथ वोट बैंक की राजनीति की। कांग्रेस में अल्पसंख्यकों को कभी सम्मान नहीं दिया जाता है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू,  पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जीतेन्द्र साहू और सदानंद साहू शामिल थे। 
 


संबंधित समाचार