होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : “वन नेशन वन इलेक्शन” पर बागेश्वर महाराज ने रखी अपनी राय, समय, धन, संसाधन की बचत का दिया मंत्र

MP NEWS : “वन नेशन वन इलेक्शन” पर बागेश्वर महाराज ने रखी अपनी राय, समय, धन, संसाधन की बचत का दिया मंत्र

छतरपुर : पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते है। इसी कड़ी में आज बागेश्वर महाराज ने देश की चुनावी व्यवस्था पर खुलकर अपनी राय रखते हुए कहा कि अगर देश में एक ही समय में  पंच, सरपंच, मेयर, पार्षद, विधायक और सांसद के चुनाव होंगे तो देश के हजारों करोड़ रुपये खर्च होने से बच जायेंगे। साथ ही समय की बचत भी होगी। 

प्रशासन और सुरक्षा बलों को भी मिलेगी राहत 

बद्रीनाथ की साधना के बाद बागेश्वर सरकार ने कहा कि भारत को अब एक नया मंत्र अपनाना चाहिए “एक देश, एक चुनाव”। उन्होंने कहा कि देश में अगर एक साथ ही सभी चुनाव हो जाए तो समय, धन और संसाधन तीनों की बचत हो जाएगी। साथ ही प्रशासनिक मशीनरी और सुरक्षा बलों को भी राहत मिलेगी। 

समय, धन और संसाधन तीनों की होगी बचत 

धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री ने आगे कहा कि  इससे नेताओं को भी लाभ होगा, क्योंकि उन्हें बार-बार चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाना पड़ेगा। एक ही सभा और एक ही प्रचार अभियान में गांव के पंच से लेकर सांसद तक सभी उम्मीदवारों का प्रचार हो जाएगा। बागेश्वर सरकार ने कहा कि यदि भारत इस व्यवस्था को अपनाता है, तो देश का समय, धन और संसाधन तीनों बचेंगे। जिनका उपयोग विकास कार्यों में किया जा सकता है। 

आर्थिक मजबूती जरूरी 

पंडित जी ने इसके साथ ही आगे कहा कि दुनिया में डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है, ऐसे समय में भारत को आर्थिक रूप से और अधिक संगठित एवं मजबूत निर्णय लेने की आवश्यकता है। “वन नेशन, वन इलेक्शन” पर बागेश्वर महाराज के इस बयान ने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। 


संबंधित समाचार