होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

NDTV खरीदी-बिक्री : हाई प्रोफाइल ड्रामा, अडाणी ग्रुप का NDTV लेने का ऐलान, अब NDTV की CEO बोलीं हमें जानकारी ही नहीं

NDTV खरीदी-बिक्री : हाई प्रोफाइल ड्रामा, अडाणी ग्रुप का NDTV लेने का ऐलान, अब NDTV की CEO बोलीं हमें जानकारी ही नहीं

DELHI : मंगलवार देर शाम की सबसे बड़ी खबर “बिक गया NDTV” में अब नया मोड़ आ गया, दरअसल अडाणी ग्रुप ने शाम को करीब 6 बजकर 10 मिनट पर NDTV में स्टेक लेने का ऐलान किया। इसके बाद अब NDTV की CEO ने इंटरनल मेल जारी करके कहा है कि NDTV सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले न्यूज हैंडल्स में से एक है। ये समूह तीन नेशनल न्यूज चैनल्स, NDTV इंडिया, NDTV प्रॉफिट और NDTV 24x7 को ऑपरेट करता है, अलग-अलग प्लेटफार्म्स पर इसके 3.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. ऐसे में अडाणी की तरफ से मीडिया ग्रुप में स्टेक लेने की खबर चौंकाने वाली है। इस बारे में हमें न कोई जानकारी दी गई और न ही कोई बातचीत की गई है। ग्रुप की CEO ने इस मामले में रेगुलेटरी और कानूनी कदम उठाने की बात भी कही है।

अडाणी ने मीडिया कारोबार के लिए कंपनी बनाई

अडाणी ग्रुप ने 26 अप्रैल, 2022 को AMG मीडिया नेटवर्क लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई थी। इसमें मीडिया कारोबार चलाने के लिए एक लाख रुपए की इनिशियल ऑथराइज्ड और पेड-अप शेयर कैपिटल का प्रॉविजन किया। इसके जरिए ब्रॉडकास्टिंग पब्लिशिंग, एडवरटाइजमेंट समेत मीडिया रिलेटेड कई प्रोजेक्ट्स ऑपरेट किए जाएंगे। इसी कड़ी में NDTV पर स्वामित्व अडानी का मास्टर स्ट्रोक साबित होने वाला है.

NDTV के वर्तमान मालिक

NDTV में सबसे बड़ी हिस्सेदारी राधिका रॉय और प्रणॉय रॉय की है। जिस RRPR कंपनी को खरीदने की बात अडाणी ग्रुप ने कही है, वह भी प्रणॉय और राधिका के मालिकाना हक में ही है। ग्रुप में दोनों की कुल मिलाकर 32.26% सीधी हिस्सेदारी है।

AMNL के CEO संजय पुगलिया ने कहा, यह अधिग्रहण मील का पत्थर

AMNL के CEO संजय पुगलिया ने कहा, 'यह अधिग्रहण मील का पत्थर है। AMNL इन्फॉर्मेशन और नॉलेज के साथ भारतीय नागरिकों, उपभोक्ताओं और भारत में रुचि रखने वालों को सशक्त बनाना चाहता है। NDTV हमारे विजन को पूरा करने के लिए सबसे अच्छा ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म है।'अडाणी ग्रुप ने इस लेटर के जरिए NDTV में 29.18% हिस्सेदारी खरीदने की जानकारी दी।

 


संबंधित समाचार