होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : बंदर भगाना के दौरान युवक को लगा करंट, मौके पर हुई मौत, हादसा CCTV में कैद

CHHATARPUR NEWS : बंदर भगाना के दौरान युवक को लगा करंट, मौके पर हुई मौत, हादसा CCTV में कैद

छतरपुर:  मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक युवक की बंदर को भगाने के दौरान मौत हो गई। युवक छत पर बंदर को भगाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान युवक 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना बमीठा थाना क्षेत्र की है। 

युवक 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आया

बताया जा रहा है कि मृतक प्रदीप रैकवार उर्फ रानू रैकवार एक होटल में काम करता था और सुबह बंदर को भगाने के लिए छत पर लोहे की पाइप लेकर गया था। इसी दौरान पाइप 33 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे युवक को तेज करंट लगा और उसकी मौके पर मौत हो गई। इस दौरान मौके पर लगे कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। 

घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद 

इधर, हादसे की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि मृतक रिंकू रैकवार महज 5 दिन पहले ही काम करने आया था और परिवार का सहारा बनने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 


संबंधित समाचार