होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बीते 24 घंटों में मिले 8 हजार 134 रिकॉर्ड तोड़ मामले, भारत में मरीजों की संख्या हुई 1,73,491

बीते 24 घंटों में मिले 8 हजार 134 रिकॉर्ड तोड़ मामले, भारत में मरीजों की संख्या हुई 1,73,491

Coronavirus India Update: भारत में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटों में अब तक सबसे अधिक 8 हजार 134 रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आये हैं। इसी के साथ पूरे भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1,73,491 हो गई है। इसमें 85 हजार 873 मामले एक्टिव हैं और 82 हजार 627 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि 4 हजार 980 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि बीते शुक्रवार को तो रिकॉर्ड 7,466 नए मामले सामने आए थे।

दिल्ली में आज भी 1 हजार से अधिक मामले सामने आये

महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली भी कोरोना वायरस का केंद्र बन गया है। दिल्ली में शुक्रवार को भी 1 हजार से अधिक कोरोना वायरस संक्रमित मिले थे। वहीं आज दिल्ली में 1105 मामले सामने आये हैं। आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में 29 मई को 2682, दिल्ली में 1105, तमिलनाडु में 874, गुजरात में 372, पश्चिमी बंगाल में 277 और राजस्थान में 298 मामले आए हैं।

भारत ने कल तुर्की को पीछे छोड़ा

कोरोना वायरस के मामलों में भारत ने कल तुर्की को पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के मुताबिक तुर्की में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1.60 लाख है। जबकि भारत में पिछले 24 घंटे में 8 हजार नए मामले आने के बाद 1 लाख 73 हजार 491 हो गई है। इसके बाद कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की सूची में 9वें स्थान पर पहुंच गया है।


संबंधित समाचार