होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अलीराजपुर में मिले 8 कोरोना संक्रमित मरीज, एक ही परिवार के सात लोगों पॉजिटिव

अलीराजपुर में मिले 8 कोरोना संक्रमित मरीज, एक ही परिवार के सात लोगों पॉजिटिव

अलीराजपुर। अलीराजपुर जिले में कोराना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिले में आज कुल 8 लोगों की कोरोना रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले के आजाद नगर के बोहरा समाज के एक ही परिवार के सात लोगों पॉजिटिव मिले हैं। सीएमएचओ डां प्रकाश ढ़ोके ने पुष्टि की है।

आपको बता दें की अलीराजपुर में आज कुल 8 कोराना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें से एक जोबट का मरीज है और 7 मरीज भाभरा से मिले है। इसी के साथ ही कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 966 हो गई है। यहां आईसोलेशन में कुल 57 लोग भर्ती हैं। वहीं कोरोना से स्वास्थ्य हुए लोगों की संख्या 890 पहुंच गई है। इसी के साथ ही जिले में मौतों की संख्या 12 हो गई है। 


संबंधित समाचार