होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Loksabha Election 2024 : मुरैना की जनसभा में भाजपा पर जमकर बरसी प्रियंका गांधी 

MP Loksabha Election 2024 : मुरैना की जनसभा में भाजपा पर जमकर बरसी प्रियंका गांधी 

मुरैना। लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दल ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे है। इस रेस में कोई किसी से पीछे नहीं है। क्या भाजपा क्या कांग्रेस सभी दल एक दिन में कई जनसभाएं कर रहे है। आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले पहुंचीं। वे यहां कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार के समर्थन में जनसभा की हैं । उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित तमाम कांग्रेस के नेता मंच पर मौजूद थे।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, 'आज जो देश में हालात हैं उनके बारे में आपसे थोड़ी बात करना चाहती हूं।  आज देश में इतनी बेरोजगारी हो गई है, जो 45 साल में कभी नहीं हुई। माता-पिता बच्चों को मेहनत करके पढ़ाते हैं, लेकिन पेपर लीक हो जाता है। देश में सब कुछ अपने खास लोगों को दे दिया गया।  बड़ी-बड़ी कोयले की खदानें, एयरपोर्ट, सड़कें, सब दे दिया अपनों को।' 

आगे उन्होंने कहा कि, 'बीजेपी महिलाओं के साथ, युवाओं के साथ मजाक कर ही है।  1200 रुपये महीने में क्या होगा। आज सिलेंडर ही इतना महंगा हो गया है हम महिलाओं को हर महीने 8500 रुपये देंगे, यानी सालाना एक लाख रुपये देंगे। हम युवाओं को रोजगार देंगे। 


संबंधित समाचार