ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रामनवमी के पावन पर्व पर हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के थे जो शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में जहां 5 की जान चली गई । तो वही 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा तड़के करीब 2:45 बजे हुआ
हादसा तड़के करीब 2:45 बजे गांधी रोड पर परशुराम चौराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक परिवार ऑटो में सवार होकर शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से पति-पत्नी का एक जोड़ा और अन्य 3 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने की मृतकों की पहचान
इधर, दुर्घटना में जिनकी जान गई उनकी पहचान पुलिस ने इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55), उनकी पत्नी लीला (52), शुभम उर्फ लाली (30), शगुन (शुभम की पत्नी) और मेरठ निवासी प्रीति कश्यप (60) के रूप में की है। तो वही मृतकों में पति-पत्नी की जोड़ियां शामिल हैं। मौतों से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
पुलिस ने दी जानकारी
वही घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो ड्राइवर ने पहले बस स्टैंड के पास एक अन्य वाहन को टक्कर मारी और भागने की कोशिश की। भागते समय, जैन मंदिर के पास उसकी टक्कर एक ऑटो रिक्शा से हो गई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई।