होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : 1 अप्रैल से स्कूलों में बनेंगे विद्यार्थियों के आधार कार्ड, लगेंगे विशेष शिविर, जानें डिटेल्स

MP NEWS : 1 अप्रैल से स्कूलों में बनेंगे विद्यार्थियों के आधार कार्ड, लगेंगे विशेष शिविर, जानें डिटेल्स

भोपाल। मध्यप्रदेश में विद्यार्थियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। एक अप्रैल से प्रदेश के स्कूलों में ही छात्रों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग और यूआईडीएआई (UIDAI) ने मिलकर विशेष शिविर आयोजित करने का फैसला लिया है। इस काम को पूरा करने के लिए 500 से अधिक ऑपरेटर्स की नियुक्त की गई है। 

आधार अब स्कूल के द्वार अभियान होगा शुरू 

बता दें कि 17 साल की उम्र तक आधार कार्ड को अपडेट करने में किसी तरह का शुल्क नहीं लगता है। लेकिन इसके बाद एक निर्धारित शुल्क अपडेट प्रक्रिया के लिए चुकानी पड़ती है। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग और यूआईडीएआई ने मिलकर आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। जहां विद्यार्थियों बिना किसी दिक्कत के न सिर्फ आधार अपडेट करवा सकेंगे बल्कि बनवा भी सकेंगे। 

आधार बनवाना और सुधारना अब होगा एक ही जगह 

इस अभियान का मकसद साफ है की स्टूडेंट स्कूल परिसर में ही आधार से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान कर सके। जैसे कि नया आधार बनवाना, नाम में सुधार, मोबाइल नंबर अपडेट और बायोमेट्रिक अपडेट बिना किसी दिक्कत करवा सके। अभियान 1 अप्रैल से 15 मई तक जारी रहेगा। 

APAAR ID बनाने में भी मिलेगा फायदा

सरकार का लक्ष्य है कि सभी छात्रों की APAAR ID बनाई जाए. यह एक ऐसी डिजिटल छात्र पहचान है, जिसमें छात्र की मार्कशीट, ग्रेड शीट, डिग्री, डिप्लोमा और अन्य शैक्षणिक रिकॉर्ड सुरक्षित रहते हैं. लेकिन APAAR ID तभी बन पाती है, जब स्कूल के UDISE+ पोर्टल और आधार कार्ड में छात्र का नाम पूरी तरह एक जैसा हो. इसी वजह से यह अभियान खास माना जा रहा है.

 


संबंधित समाचार