होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News: CM मोहन ने राम नवमी की प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं, भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

MP News: CM मोहन ने राम नवमी की प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं, भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

भोपाल : मध्य प्रदेश में रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। तो वही मंदिरों में भगवान राम के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। तो वही इस खास दिन पर सीएम मोहन ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन संयम, समर्पण और सत्य के मार्ग का उदाहरण है। डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम ने कठिन परिस्थितियों में भी अनाचार का विरोध किया और जीवन की चुनौतियों का साहस के साथ सामना किया। 

भगवान श्रीराम के आदर्श सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे

सीएम ने आगे कहा कि मध्य प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि अयोध्या की तरह चित्रकूट धाम और ओरछा तीर्थ यहाँ स्थित हैं, जो मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन और योगदान का स्मरण कराते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।

सिर्फ गुरुवार, शनिवार और रविवार को मिलेगी सेवा 

इसके साथ ही ओरछा में पर्यटन को नई पहचान और बढ़ावा देने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। यह सेवा हफ्ते में 3 दिन संचालित होगी। जिसके लिए ओरछा हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित कर दी गई। इस सुविधा के शुरू होने से न सिर्फ आम लोगों का समय बचेगा बल्कि हवाई यात्रा करने का भी मौका मिलेगा।

भोपाल से ओरछा का किराया 6500 रुपये 

हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। जिसके लिए यात्रियों को भोपाल से ओरछा हेलीकाप्टर में सफर करने के लिए  6500 रुपये चुकाने होंगे। जबकि भोपाल से चंदेरी ₹5,500 और चंदेरी से ओरछा ₹2,750 प्रति सीट निर्धारित की गई है। इस सेवा का संचालन का समय गुरुवार, शनिवार और रविवार निर्धारित किया गया है।


संबंधित समाचार