छिंदवाड़ा; छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 40 से अधिक लोग घायल है। जिन्हे उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया। सभी लोग छिंदवाड़ा पुलिस ग्राउंड में सीएम की सभा में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी बस की लहसुन से भरी पिकअप से भिड़ंत हो गई। घटना पर सीएम मोहन ने शौक जताया है। तो वही आज सीएम घायलों से मिलने के लिए छिंदवाड़ा जायेंगे।
घायलों का होगा मुफ्त इलाज
बता दें कि यह हादसा गुरुवार शाम 6 बजे के आस पास उमरानाला-सिमरिया के पास हुआ। जहां इस भीषण सड़क हादसे में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चे की मौत हो गई। घटना पर सीएम मोहन ने दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। तो वही घायलों का मुफ्त इलाज होगा।
हादसे में इनकी हुई मौत
इस दुखद हादसे में बस चालक कमल डेहरिया (54) व पिकअप चालक रवि धारे (40) समेत 10 की मौत हुई। इनमें भागवती विश्वकर्मा (45), दौलत फरकारे (40), सकुन यादव (45), रामदास पराने (45), रमेश उइके (45), सियाबाई इवनाती (40), वंश डेहरिया (7) मधुकर 43 की मौत हो गई।
विशेष विमान से जायेंगे छिंदवाड़ा
बता दें कि सीएम मोहन कुछ ही देर में विशेष विमान से दिल्ली से छिंदवाड़ा जायेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। इसके साथ ही भोपाल में स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम बनाया गया हैं, जहां से सभी घायलों के उपचार की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है।