होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम, 30 मार्च तक बारिश-आंधी का अलर्ट, कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम, 30 मार्च तक बारिश-आंधी का अलर्ट, कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार...

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। गर्मी के बीच लोगों को राहत मिल सकती है, क्योंकि अगले तीन दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से प्रदेश का मौसम प्रभावित हो रहा है। इसी के चलते आज से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें प्रमुख रूप से ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना सहित इन इलाकों में आज हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

30 मार्च तक असर

मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के करीब 28 जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। 28 मार्च कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होगी, वहीं  30 मार्च को बारिश और आंधी का ज्यादा प्रभाव रहेगा। यह मार्च महीने में तीसरी बार है जब प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

गर्मी भी दिखा रही तेवर

बारिश से पहले प्रदेश में गर्मी भी अपने तेवर दिखा रही है। नर्मदापुरम में तापमान 41.6°C तक पहुंच गया है, जिससे रतलाम में 39.6°C, गुना में 38.6°C,  रायसेन और मंडला में 38.4°C दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी के बीच अब मौसम का बदलना लोगों को कुछ राहत दे सकता है। मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन मौसम के लिहाज से अहम रहने वाले हैं। जहां एक ओर तेज गर्मी परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर बारिश और आंधी से राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें।


संबंधित समाचार