होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : छतरपुर में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 40 साल के आदमी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

MP NEWS : छतरपुर में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 40 साल के आदमी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्रा गांव में गुरुवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक नदी में नहाने के लिए गया था। जहां गहराई में सामने की वजह से उसकी जान चली गई। हालांकि परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

40 वर्षीय चिरंजी लाल (40) की मौत

दरअसल, 40 वर्षीय चिरंजी लाल (40) निवासी कुर्रा गांव धसान नदी में नहाने के लिए गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। काफी देर तक  जब चिरंजी बाहर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद उन्हें पानी से बाहर निकालकर तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घदना की जानकारी भतीजे राहुल रजक ने दी

जिसकी जानकारी मृतक के भतीजे राहुल रजक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  प्रारंभिक जांच में मौत की वजह डूबना माना जा रहा है। हालांकि करंट लगने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


संबंधित समाचार