होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी मिल रहे पॉजिटिव मरीज, 32 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी मिल रहे पॉजिटिव मरीज, 32 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

देवास। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलने का सिलसिला अब भी तेजी से जारी है। शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार हर दिन कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन बड़ी संख्या में इजाफा हो रहा है। 25 सितंबर को कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

कोरोना बुलेटिन में मुखर्जी नगर का 42 वर्ष का व्यक्ति, कालानी बाग का 24 वर्ष का व्यक्ति, नई आबादी का 42 वर्ष का व्यक्ति, प्रेम नगर-2 का 47 वर्ष का व्यक्ति, अग्रसेन नगर का 43 वर्ष का व्यक्ति, पुलिस लाईन का 63 वर्ष का पुलिसकर्मी, शिवशक्ति का 55 वर्ष का व्यक्ति, राजोदा का 47 वर्ष का व्यक्ति, राजोदा की 45 वर्ष की महिला, राजोदा की 19 वर्ष की युवती, राजोदा का 70 वर्ष का बुजुर्ग, जोसेफ हाॅस्पिटल, बागली का 62 वर्ष का बुजुर्ग, बीमा अस्पताल कैम्पस उज्जैन रोड का 26 वर्ष का व्यक्ति, रसलपुर का 23 वर्ष का व्यक्ति, वार्ड-11 सतवास का 42 वर्ष का व्यक्ति, पदमपुरा-सन्नौड का  29 वर्ष का व्यक्ति, चैबाराधीरा का 67 वर्ष का बुजुर्ग, कन्जहर पोस्ट कमलापुर का 62 वर्ष का बुजुर्ग, कृष्णपुरा का 42 वर्ष का व्यक्ति, शामिल है। 

बता दें की बीएनपी कालोनी की 85 वर्ष की बुजुर्ग महिला, बीएनपी कालोनी का 22 वर्ष का व्यक्ति, बीएनपी कालोनी की 18 वर्ष की युवती, श्री.जी. विहार कालोनी का 25 वर्ष का व्यक्ति, विकास नगर की 26 वर्ष की महिला, बरोठा का 28 वर्ष का व्यक्ति, वार्ड-1 खातेगांव की 44 वर्ष की महिला, वार्ड-1 खातेगांव की 41 वर्ष की महिला, वार्ड-1 खातेगांव की 26 वर्ष की महिला, डबलचैकी का 65 वर्ष का बुजुर्ग, अमलतास कैम्पस की 29 वर्ष की महिला, अमलतास कैम्पस का 23 वर्ष का व्यक्ति और अमलतास कैम्पस के 21 वर्ष के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 1272 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 20 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 165 हो गई है।


संबंधित समाचार