होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Singrauli gangrape: हैवानियत ! सिंगरौली में 13 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, रातभर आरोपियों ने बंधक बनाकर की दरिंदगी

Singrauli gangrape: हैवानियत ! सिंगरौली में 13 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, रातभर आरोपियों ने बंधक बनाकर की दरिंदगी

सिंगरौली : मध्यप्रदेश के सिंगरौली से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां 13 साल की नाबालिग के साथ रेलवे के दो कर्मचारियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं हैवानों ने रातभर मासूम को बंधक बनाकर अपनी हवस की आग बुझाई। मामले सामने आने के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

अस्पताल के सामने अकेली बैठी थी बच्ची 

घटना सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि नाबालिग शाम 7 बजे अस्पताल के सामने अकेली बैठी थी। तभी  रेलवे कंपनी में काम करने वाले दो युवक उसे जबरन अपने साथ नदी किनारे ले गए और पूरी रात बंधक बनाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पकड़ा न जाए इस डर से पीड़िता को अस्पताल के बाहर छोड़ कर मौके से हुए फरार हो गए। 

24 घंटे के अंदर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 

घटना की जानकारी जैसे ही पीड़िता ने अपने परिजनों को दी। तो उन्होंने बिना समय गवाएं आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कार्रवाई। मामले की गंभीरता देखते हुए थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने एक जांच टीम का गठन किया और 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

विभिन धाराओं में केस दर्ज 

पुलिस ने आरोपियों की पहचान जावेद शाह उम्र 38 वर्ष निवासी संजय नगर जौरा और सोनू उर्फ सेरा खान उम्र 24 वर्ष निवासी अम्बा के रूप में की है। जिनके खिलाफ धारा 137(2), 87, 65(1), 64(2)(M), 70(2) BNS, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
 


संबंधित समाचार