भोपाल : मध्य प्रदेश में हवाई सेवा का विस्तार करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार महा नगरों के लिए उड़ाने शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में अब जल्द ही डुमना एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए भी सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। जिसका संचालन 9 अगस्त से शुरू होगा। जिसको लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
हफ्ते में 3 दिन मिलेगी सेवा
बता दें कि एलायंस एयर कि यह सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। नई सेवा शुरू होने से यात्रियों को कोलकाता के लिए सीधी हवाई सुविधा मिलेगी, वहीं इंडिगो के एकाधिकार जैसी स्थिति भी समाप्त होने की उम्मीद है।
सुबह 7:05 बजे कोलकाता से उड़ान भरेगा
जारी शेड्यूल के अनुसार एलायंस एयर का एटीआर-72 विमान सुबह 7:05 बजे कोलकाता से उड़ान भरकर सुबह 9:35 बजे जबलपुर पहुंचेगा। इसके बाद विमान सुबह 10:00 बजे जबलपुर से रवाना होकर दोपहर 12:35 बजे कोलकाता पहुंचेगा। दोनों शहरों के बीच यात्रा करीब ढाई घंटे में पूरी हो सकेगी।
विकास की गति होगी तेज
इस उडान का उदेश्य विकास की गति को तेज करना और नागरिकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना है। यह नई हवाई सेवा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में मदद करेगी।
उड़ान का शेड्यूल
रूट: जबलपुर-कोलकाता-जबलपुर
- एयरलाइन: एलायंस एयर
- विमान: एटीआर-72
- संचालन: सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार)
- कोलकाता से प्रस्थान: सुबह 7:05 बजे
- जबलपुर आगमन: सुबह 9:35 बजे
- जबलपुर से प्रस्थान: सुबह 10:00 बजे
- कोलकाता आगमन: दोपहर 12:35 बजे