भोपाल : दतिया उपचुनाव पर बयानबाजी का दौर जारी है। कांग्रेस जहां नरोत्तम मिश्रा को हार का जिम्मेदार ठहरा रही है। तो वही सोशल मीडिया में वायरल गुटबाजी और नाराजगी की चर्चाओं पर विराम लगते हुए पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया में खास पोस्ट किया है। जिसमे उन्होंने लिखा कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और उनके बीच मतभेद की जो खबरें प्रसारित की जा रही हैं, वे पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन हैं। आशुतोष मेरे अनुज है और हमेशा रहेंगे।
रिश्तों में कभी कोई कटुता नहीं रही
डॉ. मिश्रा ने अपने पोस्ट में लिखा कि आशुतोष तिवारी उनके अनुज समान हैं और दोनों परिवारों के बीच पिछले 25 वर्षों से आत्मीय संबंध हैं। उन्होंने कहा कि इन रिश्तों में कभी कोई कटुता नहीं रही और भविष्य में भी यह अपनापन कायम रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में आशुतोष तिवारी से पहले की तरह ही स्नेहपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई।
राजनीति में परिस्थितियां बदलती रहती हैं
पूर्व मंत्री ने आशुतोष तिवारी को समर्पित, कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ता बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे ऐसी किसी टिप्पणी या गतिविधि से बचें, जिससे भाजपा, संगठन या प्रत्याशी की छवि को नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि राजनीति में परिस्थितियां बदलती रहती हैं, लेकिन पारिवारिक रिश्ते और संस्कार हमेशा सबसे ऊपर रहते हैं।