होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ROLBOL Youth Conclave 2026: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्य वक्ता बनने का आमंत्रण

ROLBOL Youth Conclave 2026: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्य वक्ता बनने का आमंत्रण

नई दिल्ली। युवाओं के नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले ROLBOL Youth Conclave 2026 के लिए भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को मुख्य वक्ता (Keynote Speaker) बनने का औपचारिक निमंत्रण दिया गया। मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का भरोसा भी दिलाया।

'Rest of Life – Best of Life' अवधारणा की सराहना की

प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने ROLBOL Community की सोच और उसके मूल मंत्र "Rest of Life – Best of Life" की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में इस तरह के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे मंच युवाओं को नई सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण और बेहतर अवसर प्रदान करते हैं, जिससे समाज और देश दोनों को लाभ मिलता है।

इन पदाधिकारियों ने सौंपा आमंत्रण

केंद्रीय मंत्री को आमंत्रण देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में ROLBOL Community के संस्थापक दर्शन सांखला, सह-संस्थापक वीरेन नागवंशी और ROLBOL Youth Conclave 2026 के संयोजक राकेश नवलखा शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह कॉन्क्लेव युवाओं को नेतृत्व, नवाचार, उद्यमिता और प्रभावी संवाद जैसे विषयों पर देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों और प्रेरक वक्ताओं से सीखने का अवसर देगा।

युवाओं के लिए प्रेरणा और नेटवर्किंग का मंच बनेगा कॉन्क्लेव

आयोजकों के अनुसार ROLBOL Youth Conclave 2026 केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का प्रयास है। इस मंच पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रेरक व्यक्तित्व अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे प्रतिभागियों को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।

आयोजन की तैयारियों में जुटी टीम

कॉन्क्लेव की तैयारियों में आकाश साहू, अनुश्री अग्रवाल, फणीश जैन, मेहुल गोयल, यश ठक्कर, जयराज गुरनानी, नमन कोरी, अमिताभ अग्रवाल, निलेश सांखला, गगन बराड़िया, प्रिंस पांडेय और सृष्टि पल्लीवाल सहित ROLBOL Community के अनेक सदस्य और स्वयंसेवक सक्रिय रूप से जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।


संबंधित समाचार