जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से क्षेत्र में जहां सनसनी फ़ैल गई है। वही पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
मृतक की 30 वर्षीय यशवंत ठाकुर
पुलिस ने मृतक की पहचान करमेता निवासी 30 वर्षीय यशवंत ठाकुर के रूप में की है। जो आज किसी काम से कृष्णा कालोनी त्रिमूर्ति नगर में गए थे। जहां मौके पर पहले से मौजूद बदमाशों ने उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।
क्षेत्र में दहशत का माहौल
हत्या की वजह जहां अज्ञात है। तो वही मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। वही दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।