भोपाल : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने रक्षाबंधन से पहले पुलिस विभाग को प्रमोशन का तोहफा देते हुए आईपीएस श्रद्धा तिवारी को भोपाल सिटी का डीआईजी नियुक्त करने का फैसला लिया है। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।
2012 बैच की आईपीएस अधिकारी है श्रद्धा तिवारी
2012 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रद्धा तिवारी को पदोन्नति का तोहफा प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दिया गया है। सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से उनका वर्तमान पद आईपीएस (वेतन) नियम, 2016 के तहत DIG संवर्ग के समकक्ष माना जाएगा।
फिलहाल DCP के पद पर है कार्यरत
वर्तमान में श्रद्धा तिवारी पुलिस मुख्यालय (PHQ) में भोपाल नगरीय पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर कार्यरत हैं। पदोन्नति के बाद वह भोपाल नगरीय उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के रूप में अपनी सेवाएं देंगी।