होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : वन विहार से बोट क्लब रोड आज से 12 दिनों तक रहेगा बंद, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला

BHOPAL NEWS : वन विहार से बोट क्लब रोड आज से 12 दिनों तक रहेगा बंद, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला

भोपाल : राजधानी भोपाल में आज से मुख्यमंत्री निवासी के गेट नंबर 1 से वन विहार और बोट क्लब रोड पर वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। यह रोक 12 दिनों तक रहेगी। जिसकी वजह से आम जान को आने जाने में थोड़ी बहुत परेशानियां हो सकती है। 

सुबह 05:00 बजे से 09:00 बजे तक रास्ता रहेगा बंद 

दरअसल, 15 से 26 जुलाई तक भारतीय वायुसेना के लिए अग्निवीर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। इस दौरान भारी संख्या में आवेदक शामिल होंगे। इसके चतले आम जनता के लिए मुख्यमंत्री निवास गेट नंबर 1 से लेकर वन विहार तक वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। यह प्रतिबंध सुबह 05:00 बजे से 09:00 बजे तक रहेगी। तो वही 26 जुलाई को फिजिकल एक्टीविटी के बाद रोड को दोबारा खोल दिया जाएगा।

गेट नंबर 2 से मार्ग डायवर्ट

अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान सुबह चार घंटे के लिए मार्ग डायवर्ट रहेगा। यातायात पुलिस की ओर से वन विहार जाने वालों के लिए वैकल्पिक रूट की व्यवस्था की है। पुलिस के मुताबिक, गेट नंबर 2 से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था सुबह के लिए रहेगी।


संबंधित समाचार