भोपाल। मध्यप्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते दिन के साथ साथ रात में भी गरम हवा चलनी शुरू हो गई है। जिसको देखते हुए कई जिलों के कलेक्टरों ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। जिसमें टीकमगढ़, दमोह, सतना, डिंडोरी , रायसन, अनूपपुर आदि जिले शामिल है। इस संबंध में कलेक्टरों ने आदेश भी जारी कर दिए है।
रायसेन- डिंडोरी 7:30 बजे से लगेंगी क्लासेस
गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए टीकमगढ़, दमोह, सतना, डिंडोरी , रायसन, अनूपपुर के कलेक्टरों ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया हैं. जिसके तहत रायसेन में अब नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगे। तो वही डिंडोरी जिले के कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने भी स्कूलों के समय का संचालन सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया है.
इन जिलों में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं
इसके साथ ही अनूपपुर, टीकमगढ़, दमोह, सतना में भी कक्षा 12वीं तक के स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिय गया हैं. हालांकि आंगनवाड़ी-सुबह 08:30 से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय पर ही होंगी। यह आदेश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय एवं केन्द्रीय विद्यालयों पर लागू होगा।