होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : राजधानी में इन 18 जगहों पर होगा रावण दहन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रूट रहेंगे डाइवर्ट

BHOPAL NEWS : राजधानी में इन 18 जगहों पर होगा रावण दहन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रूट रहेंगे डाइवर्ट

भोपाल :  मध्य प्रदेश में हर साल की तरह इस साल भी विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां जहां पूरी कर ली गई है। तो वही भोपाल में आज 18 जगहों पर रावण दहन होगा। जिसको लेकर कई जगहों पर भारी वाहनों की एंट्री बैन कर दी गई है। साथ ही रुट्स को भी डाइवर्ट कर दिया गया है। 

वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल करने की अपील 

भोपाल में दशहरे के पर्व को देखते हुए दोपहर 2 बजे से खजूरी बायपास-मुबारकपुर चौराहा, नया बायपास-लांबाखेड़ा, चौपड़ाकला बायपास, पटेलनगर, भानपुर, बेस्टप्राइज, करोंद चौराहा, लालघाटी, प्रभात पेट्रोल पंप चौराहा, सुभाष नगर फाटक, जिन्सी चौराहा, हबीबगंज नाका, सूरज नगर और मिसरोद के 11 मील क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। साथ ही शाम 5 बजे के बाद जरूरत के अनुसार अलग-अलग इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल करने की अपील की है। 

हेल्पलाइन नंबर जारी 

इतना ही नहीं यातायात पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य रखें और किसी भी असुविधा की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 पर संपर्क करें।

भोपाल के इन 18 मैदानों में होगा रावण दहन

राजधानी में दशहरे के प्रमुख आयोजन बैरागढ़, गांधीनगर, कोहेफिजा, छोला, हाउसिंग बोर्ड, अशोका गार्डन, जंबूरी, अयोध्या नगर, भेल, एमवीएम कॉलेज, विट्ठल मार्केट, लहारपुरा, पांच नंबर बस स्टॉप, ओल्ड कैंपियन, टीटी नगर, कोलार, शाहपुरा और कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड में होंगे। इन मैदानों के आसपास भीड़ और वाहनों की संख्या के हिसाब से यातायात में बदलाव किया जा सकता है।
 


संबंधित समाचार