होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MAIHAR NEWS : 23 अक्टूबर को मैहर आएंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, सनातन संवाद में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

MAIHAR NEWS : 23 अक्टूबर को मैहर आएंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, सनातन संवाद में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

मैहर। मां शारदा की नगरी मैहर में 23 अक्टूबर को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन होने जाने जा रहा है। जिसको लेकर तैयारियां जहां जोरों शोरों से जारी है। तो वही एक दिवसीय सनातन संवाद में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे है। 

KJS परिसर में दोपहर 12 बजे से होगा कार्यक्रम 

कार्यक्रम का आयोजन KJS परिसर में दोपहर 12 बजे से होने जा रहा है। जहां पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। जिसे सुनने  समझने का अवसर श्रद्धालुओं को मिलेगा। 

सुरक्षा और व्यवस्था के खास इंतजाम

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के देशभर में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। यही वजह है कि मैहर में उनके कार्यक्रम को लेकर भक्तों के बीच खास उत्सुकता देखी जा रही है। प्रशासन का अनुमान है कि सनातन संवाद में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। जिसको लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के खास इंतजाम किये जा रह है।

संवाद धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। मां शारदा की पावन नगरी में आयोजित होने वाला यह सनातन संवाद धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जा रहा है।


संबंधित समाचार